इंडियन नेशनल न्यूज़

भारतीय यूजर्स के कंप्यूटर, लैपटॉप और फोन पाकिस्तानी हैकर्स के निशाने पर

pexels-shkrabaanthony-5475752

पहलगाम आतंकी हमले के बाद से पाकिस्तानी हैकर्स ने अब साइबर हमलों के जरिए भारतीय यूजर्स को ऑनलाइन फ्रॉड के जाल में फंसाना शुरू कर दिया है। इन हमलों में यूजर्स के कंप्यूटर, लेपटॉप और फोन को निशाना बनाया जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘ट्रांसपेरेंट ट्राइब’ पाकिस्तानी हैकिंग ग्रुप CrimsonRAT नामक मालवेयर को फैलाने की कोशिश कर रहा है। इनमें ऐसी PDF फाइल भेजी जा रही हैं, जो सरकारी फाइल्स जैसी दिखती हैं, लेकिन इनमें फिशिंग लिंक छिपे होते हैं।

‘पहलगाम आतंकी हमला अपडेट’ जैसे सब्जेक्ट डालकर इन फाइल्स को भेज जा रहा है। इन फाइल्स को खोलते ही हैकर्स सिस्टम में सेंध लगाकर जानकारी चुरा सकते हैं।

Exit mobile version